छतीसगढ़खैरागढ़

हिट एंड रन हादसे में युवक की मौत, यातायात सुरक्षा पर उठे सवाल

खैरागढ़ न्यूज धमाका – जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई. इस हादसे से इलाके में यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, जिले के घोटिया चौक के पास देर रात हुए इस हादसे में मुकेश विश्वकर्मा नामक युवक की मौत हो गई।.

मुकेश, जो पेशे से पोल्ट्री फार्म में काम करता था. वह अपने गांव बोइरडीह लौटने के लिए बाइक से निकला था. तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने मुकेश को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुकेश की स्थिति इतनी गंभीर थी कि उसे बचाया नहीं जा सका.

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है.

यातायात व्यवस्था पर सवाल

इस हादसे के बाद खैरागढ़ जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. खैरागढ़ जिला बने लगभग तीन साल हो गए हैं, लेकिन अब तक यहां यातायात व्यवस्था का अभाव नजर आ रहा है. आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि खैरागढ़ की सड़कों पर यातायात नियमों की कमी और लापरवाही के चलते हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. उनका आरोप है कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाना मुश्किल हो गया है. जिले के वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!