छतीसगढ़बलौदाबाजार

वाहन की ठोकर से युवा व्यापारी घायल, पुलिस आरक्षक की तत्परता से बची जान

CG NEWS : वाहन की ठोकर से युवा व्यापारी घायल, पुलिस आरक्षक की तत्परता से बची जान

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – वाहनों की रफ्तार से आम आदमी अब डरने लगा है और घर से निकले व्यक्ति को अब यह भरोसा नहीं रहा कि वह सुरक्षित वापस आ पाएगा या नहीं. बीती रात बलौदाबाजार में भी घटना घटी, जब युवा व्यापारी रायपुर से वापस आ रहा था. इस बीच अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया. व्यापारी की किस्मत अच्छी रही कि घटना के कुछ समय बाद बलौदाबाजार में पदस्थ पुलिस आरक्षक लक्ष्मी नारायण गायकवाड़ घटना स्थल पर रुककर उनकी जान बचाई.

आरक्षक लक्ष्मीनारायण अपनी ड्यूटी पर आ रहा था. उन्होंने दुर्घटना की स्थिति को देखकर तत्काल घायल व्यापारी को कार से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया. वहीं घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई.

पुलिस आरक्षक की तत्परता से व्यापारी युवक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल पाई. पुलिस आरक्षक की इस सहायता की सभी प्रशंसा कर रहे हैं. घायल युवा व्यापारी का नाम परेश वर्मा बताया जा रहा है. फिलहाल कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!