छतीसगढ़रायगढ़

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत का माहौल 

रायगढ़ न्यूज धमाका –  रायगढ़ में फिर से हाथी का आतंक देखने को मिला है. हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. आज सुबह जंगल में ग्रामीण की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है. 

जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्राम बरौद में 50 वर्षीय बंधन राठिया कल सुबह जंगल की ओर गया था. जंगल में हाथी ने हमला कर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया. आज सुबह मामले की जानकारी ग्रामीणों को मिली थी तो बंधन राठिया की खोजबीन शुरू की गई. बरोदा के जंगल में मृत ग्रामीण का शव छत-विक्षत हालात लाश मिला है. 

घटना के बाद वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है. पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. वन विभाग को बरौदा के जंगल में हमला करने वाले हाथी की जानकारी थी, मगर लोकेशन ट्रैस नहीं हो सकीय थी. ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है. वहीं घटना से क्षेत्र दहशत फैल गई है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!