छतीसगढ़बिलासपुर

लड़कियों के मारपीट का वीडियो वायरल, तीन लड़कियों ने मिलकर एक को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुर न्यूज धमाका – न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियों का ग्रुप एक लड़की को पीट रहा है। पहले चारों लड़कियों के बीच आपस में बात होती है उसके बाद उनमें से एक लड़की को दूसरी लड़की थप्पड़ मारने लगती है। थप्पड़ खाने वाली लड़की कहां एक दूसरी लड़की मोड कर पकड़ लेती है। सड़क के पास खड़े लोग इसका वीडियो बना लेते हैं जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पूरा मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घटित हुआ। कल शुक्रवार को सिविल लाईन क्षेत्र स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने चार लड़कियां आपस में भीड़ गई। चलो लड़कियां पहले आपस में बात कर रही थी। फिर तीन लड़कियों का गुट एक तरफ हो गया। एक लड़की पर दूसरी लड़की थप्पड़ बरसने लगी। वही एक अन्य लड़की ने मार खाने वाली लड़की का हाथ मोड़ कर पकड़ लिया। पीटते हुए मार खाने वाली लड़की को फिर जमीन पर पटक दिया जाता है। मार खाने वाली लड़की रोने भी लगती है।

घटना को सड़क के दूसरी ओर खड़े कुछ लोग अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करते हुए वीडियो बनाने लगते हैं। वीडियो बनाता हुआ देखने पर युवतियां आपत्ति भी जताती हैं। वही राहगीरों के द्वारा लड़कियों के मारपीट को छुड़वा कर शांत करवाया जाता है। मामले में सिविल लाईन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!