छतीसगढ़बिलासपुर

फिलिस्तीन झंडे को लेकर मचा बवाल, दोनों पक्ष हुए आमने-सामने पुलिस ने कराया मामला शांत,पांच लोग गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में फिलिस्तीन झंडा लगाने को लेकर माहौल गरमा गया, बता दें सोमवार को इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैह वसल्लम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए गए ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर फिलिस्तीन झंडे को लेकर विवाद हो गया। तारबाहर इलाके में कुछ लोगो द्वारा फिलिस्तीन झंडा लगा दिया गया, जिससे तनावपूर्ण माहौल हो गया। जैसे ही इस घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच को मिली तो संगठन के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है,

समाज के लोगों ने कहा की ये झंडा किसने लगाया है उसका हमे पता नही था, और हमे तो ये भी नहीं पता था की ये झंडा फिलिस्तीन का है, पुलिस अधिकारी,बहरहाल इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपराध दर्ज कर लिया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ अपराध

1- शेख समीर बक्स पिता शेख कलीम बख्श उम्र 20 वर्ष निवासी तारबाहर
2-फीदेल खान पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी तारबाहर
3- मोहम्मद शोएब पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम उम्र 23 वर्ष निवासी तारबाहर
4- शेख अजीम पिता शेख सलीम उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर
5- शेख समीर पिता शेख मुल्तान उम्र 22 वर्ष निवासी तारबाहर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!