छतीसगढ़अंबिकापुर

विधायक की अनोखी पहल : सड़क में गड्ढे या हैंड पंप खराब है, बस QR CODE स्कैन करिए और भेज दीजिए

SCAN QR CODE AND SEND PROBLEMS

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका –  सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने पीएम के जन्मदिन पर अनोखी पहल की शुरुआत की। उन्होंने जनता के लिए QR CODE लांच किया है। इस QR CODE को स्कैन कर जनता अपनी पांच समस्याएं विधायक और अधिकारियों को भेज सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने जनता के लिए QR CODE लांच किया है। इसे स्कैन कर जनता PDS संचालन,  हैडपंप मरम्मत, खराब सड़क, बंद स्ट्रीट लाइट और शौचालय की सफाई जैसी शिकायतें सीधे विधायक और अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। 

शिकायत मिलते ही जल्द करेंगे समस्याओं का समाधान 

विधायक टोप्पो ने जनता को आश्वस्त किया है कि, स्कैन कर की शिकायतों की समस्याओं को जल्द ही सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर बहुत परेशान होते हैं। स्कैनिंग के जरिए उनकी शिकायत जल्द ही हम तक पहुंच सकेंगी और जल्द ही समस्या का निवारण हो जाएगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!