छतीसगढ़कोरबा

त्रिपुरा राईफल के जवान ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, मौत से पहले दोस्तों से फोन पर बांटा था दर्द

कोरबा न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL के कुसमुंडा  खदान में एक त्रिपुरा रायफल्स के जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. शुक्रवार देर रात जवान ने ड्यूटी के दौरान यह घातक कदम उठाया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर SECL और त्रिपुरा रायफल्स के अधिकारी पहुंचे और कुसमुंडा थाना पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि जवान आजाद सिंह पारिवारिक विवाद से तनाव में थे. उनके साथियों ने मौत से पहले फोन पर बातचीत की थी, जिसमें जवान ने अपनी परेशानियों का जिक्र किया था. दोस्तों से बात करने के बाद जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!