छतीसगढ़कोरबा

दोस्तों से कहा ‘एक आखिरी फोटो ले लो’… पिकनिक मनाने के दौरान हसदेव नदी में डूबा टेलीकॉम इंजीनियर, 24 घंटे बाद भी नहीं बरामद हुआ शव

कोरबा न्यूज धमाका –छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. चिचोली देवरमाल पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में मंगलवार को टेलीकॉम इंजीनियर डूब गया. घटना के बाद से अब तक शव बरामद नहीं हुई है. एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है. वहीं बिलासपुर से स्पेशल टीम को बुलाया गया है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आदर्श नामक युवक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला था और चांपा में एक कंपनी के लिए काम करता था. वह चिचोली गांव में मोबाइल टावर के काम के सिलसिले में रुका हुआ था. मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ चिचोली देवरमाल पिकनिक स्पॉट पर गया था. दोपहर करीब 12 बजे, आदर्श अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा. उसने अपने दोस्तों से कहा, “एक आखिरी फोटो ले लो,” जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे असफल रहे.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि, 24 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी आदर्श का शव नहीं मिल पाया है. स्थिति को देखते हुए बिलासपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है. साथ ही आदर्श के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!