छतीसगढ़बीजापुर

महुआ बिनने के दौरान बाघ ने किया हमला, युवक की मौके पर ही मौत

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महुआ बिनने रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा मामला काँदुलनार इंद्रावती क्षेत्र का है।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बीजापुर बफर जोन में सेपा कन्ना (30) महुआ बिनने गया हुआ था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है। वहीं सूचना मिलते ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एरिया में अलर्ट जारी कर दिया है। 

पिछले महीने बिलासपुर में शेर ने किया था किसान पर हमला 

बता दें कि, पिछले महीने बिलासपुर जिले के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट के पास खेत में पानी डालने जा रहे किसान पर शेर ने हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे सिम्स रिफर कर दिया गया। 

खेत में पानी डालने गया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कठमुण्डा निवासी 47 वर्षीय किसान शिवकुमार जायसवाल गांव के राजू सिंह ठाकुर के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट को अधिया लेकर खेती-बाड़ी का काम करता है। गुरुवार की सुबह रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी पुलिया के दोन्द में छिपे शेर की दहाड़ने की आवाज आई। जब उसने पलट कर देखा तो शेर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर, हाथ, सिर मे गंभीर चोटें आईं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!