छतीसगढ़सक्ती

नहर में पिकअप के डूबने से 3 बच्चे हुए थे लापता, एक का मिला शव, इधर बेटे को खोने के गम में डूबा पिता हुआ हादसे का शिकार

सक्ती न्यूज धमाका – सक्ती के ग्राम बेलाचुआ के एक ग्रामीण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कल रात पिकअप के नहर में डूबने के बाद उसका 9 साल का बेटा इंद्र कुमार जायसवाल लापता हो गया था, जिसका शव आज मिला है। वहीं बेटे को खोने के गम में डूबे पिता अशोक जायसवाल भी आज सड़क हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अशोक के साथ बाइक में दो और लोग भी सवार थे, जिन्हें भी चोटें आई हैं। अशोक को सक्ती में प्राथमिक इलाज के बाद रायगढ़ भेजा गया है। घर के चिराग के बुझने के बाद घर के मुखिया के साथ हुए हादसे ने घर के सदस्यों को पूरी तरह तोड़ दिया है। मृतक बच्चे का नाम इंद्र कुमार जायसवाल है, जबकि उसके पिता का नाम अशोक जायसवाल है, जो सक्ती के ग्राम बेलाचुआ के रहने वाले हैं।

नहर में पिकअप गिरने से 3 बच्चे हुए थे लापता

बता दें कि बुधवार देर रात सक्ती के बरपाली गांव के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था, जहां पिकअप में सवार होकर 20 लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी थी। नहर में लबालब पानी था, जिसकी वजह से 3 बच्चे पानी में बह गए।

वहीं 17 लोगों को तत्काल जेसीबी की मदद से बाहर निकाल लिया गया था। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद आज सुबह से SDRF की टीम लापता बच्चों की तलाश कर रही है, जिसमें से एक 9 साल का बच्चा इंद्र कुमार जायसवाल का शव आज ग्रामीणों ने खोज निकाला। वहीं दो बच्चे अभी भी लापता हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!