छतीसगढ़कोंडागांव

केशकाल घाट में 12 घंटे से लगा जाम, जर्जर हो चुकी ब्रिटिशकालीन सड़क का आज से होगा नवीनीकरण

कोण्डगाँव न्यूज़ धमाका – केशकाल घाट पर एक बार फिर से जाम लगा है, जिससे यात्री बसों के साथ मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं. घाट पर बीती रात वाहन के खराब होने के बाद से जाम लगा हुआ है. आज से केशकाल घाट की सड़क का नवीनीकरण का कार्य शुरू होना है.

यह पहला मौका नहीं है जब केशकाल घाट पर जाम लगा हो. इससे पूर्व भी कई बार घाटी पर जाम लगने की वजह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ब्रिटिश शासन में बनी सड़क अब जर्जर हो चुकी है और लगातार इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही है.

लगातार हो रही जाम को लेकर कांग्रेसी 24 सितंबर से आंदोलन की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच सड़क नवीनीकरण के एक दिन पूर्व ही कलेक्टर ने जायजा लिया था. आज से शुरू होने वाले सड़क नवीनीकरण का कार्य की वजह से बीती रात से जाम को खत्म करने में पुलिस के जवान लगे हुए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!