छतीसगढ़अंबिकापुर

रफ्तार का कहर : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्रक, बाल- बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर 

 अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रफ्तार ट्रक की टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट खंबे को ठोकर मारते हुए सड़क पर पलट गई। जिससे चालक और क्लीनर बड़ी दुर्घटना के शिकार होने से बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर लखनपुर थाना इलाके की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

दरअसल, यह पूरी घटना नेशनल हाईवे 130 के ग्राम केवरा के पास की है। जहां पर रफ्तार में आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक रायपुर से पशु आहार लोड कर बिहार जाने के लिए निकला था। उसी समय यह हादसा हुआ। वहीं हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की जान बाल- बाल बची।

अजब चोरों का गजब कारनामा

वहीं अंबिकापुर में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 2 माह पहले चोरी हुई बोलेरो वाहन से बकरी ढो रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान दरिमा के भाटापारा चौक से आरोपी महबूब शाह और मकसूद खान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी जशपुर जिले के लोदाम साइ टांगर टोली के रहने वाले हैं। सरगुजा जिले के दरिमा पुलिस कार्रवाई की है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!