छतीसगढ़बिलासपुर

रील्स देखने में मशगूल था दुकानदार, चोर ने गल्ले से उड़ा लिया पर्स

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – रील्स देखने में लोग इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं रहता कि उनके आसपास क्या हो रहा है. एक ऐसा ही ताजा मामला बिलासपुर जिले से आया है. जहां चोर मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त एक दुकानदार की दुकान में घुसा और उसके गल्ले में रखे रुपयों से भरा पर्स चुराकर फरार हो गया. चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित एक ग्रोसरी शॉप का है. ग्रोसरी दुकान का मालिक संतोष नायडू मोबाइल पर रील्स देखने में तल्लीन था. इसी बीच एक अज्ञात युवक ने दुकान में घुसकर बड़ी ही चालाकी से दराज से पर्स निकाला और तुरंत वहां से भाग निकला. संतोष नायडू जब जब अपना पर्स ढूंढने लगे तब जाकर उसे इस चोरी की घटना का पता चला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!