छतीसगढ़जगदलपुर

धूमधाम से निकाली गई भगवान भूतेश्वर की पालकी : भारी संख्या में पहुंचे भक्त, हर- हर महादेव के जयकारे से गूंजा शहर 

artist

 जगदलपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में तीसरे सावन सोमवार के सुबह सभी शिवालयों में हर- हर महादेव की जयकरे के साथ पुजा अर्चना की जा रही है। शहर भर में बाबा भूतेश्वर की भव्य पालकी निकली गई। बाबा की इस पालकी यात्रा में शहर के लोग शामिल हुए। पालकी को पूरे शहर में भ्रमण करवाया गया। 4

शहर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में भूतेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष श्रावण मास में साक्षात महाकाल विराजते हैं। यहां हर दिन भूतेश्वर महादेव में का श्रृंगार अलग-अलग रूपों में किया जाता है। यह परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से दर्शनीय होता है। पहले दिन महाकाल के स्वरूप में महादेव का दर्शन करना उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुखदायक होता है, जो उज्जैन जाने में असमर्थ होते हैं। इस प्रकार की पूजा और आयोजन से भक्तों में भक्ति और उत्साह की वृद्धि होती है। 

दूसरे राज्यों से भी आते हैं भक्त 

भूतेश्वर महादेव देवालय की खासियत देखने शहर और ग्रामीण अंचलों सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा के लोग भी काफी संख्या में इस मंदिर तक पहुंचते हैं। इंद्रावती नदी का किनारा मंदिर को और आकर्षक स्वरूप देता है। फूलों से सजाकर महाकाल का स्वरूप दिए जाने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि, महादेव स्वयं यहां विराजमान हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!