छतीसगढ़रायपुर

राजधानी के किराया भंडार के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित गली नंबर 01 में स्थित चांडक कॉम्प्लेक्स के आधुनिक किराया भंडार के गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई. आगजनी इतनी भयानक थी, कि आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम और निजी दमकल विभाग के 15 दमकल वाहनों को 7 घंटे से अधिक समय लगे. दमकल वाहनों ने करीब 50 से ज्यादा फेरे लगाए जिसके बाद जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. यह पूरी घटना रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात तक दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम चलता रहा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है.

आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन सकरी गलियों और वाहनों की अराजक पार्किंग के कारण वाहनों को अंदर ले जाने में काफी कठिनाई हुई. हालांकि, तीन दमकल वाहनों को इलाके को ठंडा करने के लिए तैनात किया गया था, ताकि आग और न फैल सके. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

कबाड़ का सामान जलकर हुआ खाक 

गोदाम में रखे पुराने कबाड़ के सामान में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ. आग ने गोदाम के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और सभी सामान जलकर राख हो गए.

रिहायशी इलाके में आगजनी पर सवाल खड़े 

यह घटना एक रिहायशी इलाके में स्थित कमर्शियल गोदाम में हुई, जिससे शहर के सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसे इलाके में इस तरह की आगजनी ने सुरक्षा और नगर नियोजन पर गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!