रायपुरछत्तीसगढ

थाने से चंद कदम दूरी पर लूट की वारदात

काम से लौट रहे युवक का मोबाइल छीन कर लुटेरा फरार

जेल रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने राह चलते युवक का मोबाइल लूट लिया और चलते बने. अज्ञात लुटेरे ने बेखौफ तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया है मामला गंज थाना इलाके का है सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार के बंगले और थाना से चंद कदम की दूरी पर यह लूट की वारदात हुई है. इस वारदात से पता चल रहा कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं. रायपुर पुलिस का खौफ अपराधियों के मन में नजर नहीं आ रहा है जानकारी के मुताबिक भनपुरी निवासी अमन तिवारी अपने काम से लौटकर ऑटो रिक्शा की तलाश करते अपने घर की ओर जा रहा था. इस बीच जेल रोड की ओर से एक्टिवा सवार अज्ञात लुटेरा बेखौफ तरीक़े से आता है और राहगीर का मोबाइल लूटकर फरार हो जाता है. इस वारदात के तुरंत बाद पीड़ित गंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!