छतीसगढ़अंबिकापुर

फिरौती मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार : व्यवसायी से की थी लाखों की मांग, जेल में बंद हरियाणा के 5 आरोपियों को पहुंचे थे छुड़ाने 

 4 accused arrested

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। MG रोड़ स्थित व्यवसायी शेखर अग्रवाल से आरोपियों ने 10 लाख फिरौती की मांग की थी। वहीं पैसे न देने पर व्यवसायी को जान से मारने की भी धमकी दी थी। सभी आरोपी लूट के मामले में जेल में बंद रोहतक हरियाणा के 5 आरोपियों को छुड़ाने पहुंचे थे। 

दरअसल, यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जहां के जेल में बंद आरोपी ने व्यवसायी शेखर अग्रवाल से 10 लाख की फिरौती मांग की थी। इतना ही नहीं फिरौती नहीं देने पर व्यवसायी को धमकाया भी था। जिसके बाद व्यवसायी ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। वहीं पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए  उदयपुर के पास से  कार में जा रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!