छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर मुठभेड़ : 11 महिला नक्सलियों सहित 31वर्दीधारी माओवादियों का शव बरामद, मारे गए नक्सलियों। की पहचान जारी

बीजापुर न्यूज धमाका  मुठभेड़ के बाद अब तक 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 31वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हो चुका है l मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ lदोनो शहीद जवान का पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय लाया गया l
ndian Air Force (भारतीय वायु सेना) द्वारा airlift की गए दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और रायपुर में उनका बेहतर इलाज जारी है। Re-enforcement के लिए अतिरिक्त DRG/STF/Bastar Fighters/CRPF बल को भेजा गया हैं।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/पार्टी नेशनल पार्क एरिया क्षेत्रान्तर्गत रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 9 फरवरी 2025 की सुबह लगभग 08:00 बजे थाना मद्देड – फरसेगढ़ बॉर्डर एरिया के मध्य जंगल पहाड़ में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम 3-4 बजे तक रूक-रूक कर चलती रही ।

मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर वर्दीधारी 11 महिला एवं 20 पुरूष कुल 31 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ ।

मुठभेड़ में शहीद DRG Head Constble नरेश ध्रुव (Resident of Bhatapara/Baladobazaar District) & STF कांस्टेबल वासित रावटे (Resident of Balod District) की पार्थिव शरीर बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया l मुठभेड़ में घायल DRG Constable जग्गू कलमू और STF कांस्टेबल गुलाब मंडावी को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) द्वारा airlift की गए l दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और Raipur में बेहतर इलाज जारी l

मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l Re-enforcement के लिए अतिरिक्त DRG/STF/Bastar Fighters/CRPF बल को रवाना किये गया l मुठभेड़ की संबंध में विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!