छतीसगढ़सूरजपुर

हत्याकांड से दहला सूरजपुर : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, एक ही दिन में चार मर्डर से दहशत

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। लगातार इलाके हत्या का ग्राफ़ बढ़ता ही जा रहा है। 

दरअसल सूरजपुर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है,अपराधी बेख़ौफ़ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्याकांड के बाद सिलसिलेवार हुए एक के बाद एक हत्याओं ने दहला कर रख दिया है। एक ही दिन में अलग- अलग थाना क्षेत्र में चार हत्याओं का मामला सामने आया है। वहीं सिलसिलेवार हुए हत्याकांड ने लोगों में मन में दहशत फैला कर रख दिया है।

एक ही दिन चार लोगों की हत्या 

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके से एक ही दिन में चार हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद पर कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। तो वहीं पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली इसके अलावा पुरानी रंजिश के कारण पड़ोसी ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक को टांगी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!