छतीसगढ़दुर्ग

अस्पताल के चेंजिंग रूम में स्टॉफ बना रहा था Video… स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

 दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल के चेंजिंग रूप में नर्स के वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है. इसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़ंकप मच गया है. संभवतः छत्तीसगढ़ के अस्पताल में ऐसी करतूत का ये पहला मामला बताया जा रहा है. इस मामले में जिम्मेदारों ने जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले में कार्रवाई करने की बात कही है.

दरअसल, भिलाई के पंडित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में नर्सिंग चेंजिंग रूम में चेंजिंग रूम में नर्स का चोरी-छुपके वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी को पकड़कर मोबाइल जप्त कर लिया है. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है.

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान आईसीयू में चेंजिंग रूम में आरोपी अटेंडेंट ने नर्स का मोबाइल से वीडियो बना रहा था. इस दौरान एक नर्सिंग स्टाफ प्रीत ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उसका फोन छीनकर प्रबंधन को सौंप दिया. 

जब युवक वीडियो बना रहा था उसी दौरान एक नर्सिंग स्टाफ ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उनसे उसका मोबाइल छीनकर हॉस्पिटल प्रबंधन को दे दिया। प्रबंधन ने आनन-फानन में नर्स और उसके परिवार से बात की। इसके बाद नर्स को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई, लेकिन उसने बदनामी के डर से एफआईआर नहीं की है।

प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत द्विवेदी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की और कमेटी ने पीड़िता और उसके परिजन से चर्चा की है. कमेटी ने पीड़िता और उसके परिवार को सलाह दी कि वे इसकी रिपोर्ट पुलिस से करें. प्रीत और उसके परिजनों ने अब तक पुलिस में रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!