छतीसगढ़कवर्धा

जादू-टोने के शक में पिटाई,बेटा-बहू ने मां-बाप के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई ना होने पर मचा बवाल

 Kabirdham district

कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सास-ससुर ने अपनी बहू पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामूली धाराओं में अपराध दर्ज किया। उचित कार्रवाई ना होने से साहू समाज के लोग नाराज हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात बड़ी संख्या में समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रर्दशन करने लगे। लेकिन ग्रामीणों की मुलाकात एसपी से नहीं हो पाई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के लालपुर खुर्द का है। 

बता दें कि, पीड़ित रुपेश साहू के माता-पिता को आशंका है कि, उनकी बहू संतोषी जादू-टोना करती है। जिसके कारण उनके घर का कोई ना कोई सदस्य बीमार रहता है। इसी बात को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा है। इस मामले में पीड़िता ने 2 बार सास-ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों ने पहुंचाया था अस्पताल 

पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज किया और विवाद चलता रहा है। फिर 15 सितंबर को अंधविश्वासी के कारण एक सास-ससूर ने अपनी बहू संतोषी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी थी। अपनी पत्नी को मार खाता देख बीच -बचाव करने आए बेटा रुपेश साहू  की भी जमकर पिटाई कर दी थी। ग्रामीणों ने घायल बेटा बहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!