छतीसगढ़रायपुर

रेंजर रंगे हाथ गिरफ्तार : पीएम आवास के लिए जमीन देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया के रेंजर टीपी वस्त्रकार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बजरंग लाल राठिया ने एंटी करप्शन ब्यूरो में रेंजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद टीम ने शुक्रवार को रेंजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दरअसल खड़गांव के सरपंच बजरंग लाल राठिया को पीएम आवास के लिए जमीन की जरूरत थी। आरोपी रेंजर ने पीड़ित को 25000 के बदले में जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया था। इसके बाद पीड़ित ने एसीबी को मामले की शिकायत की। 

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शुक्रवार को एसीबी की टीम खरसिया पहुंची यहां रेस्ट हाउस में 15,000 रुपए रिश्वत लेते रेंजर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद रेंजर को रायगढ़ न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिश्वतखोर निकले जीएसटी के अधिकारी 

वहीं पिछल कुछ दिनों राजधानी रायपुर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सेंट्रल जीएसटी को दो अधिकारियों भरत सिंह और विनय राय को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने एक कारोबारी से 45 लाख रुपयों की मांग की थी। इसकी सूचना पर (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कारोबारी को 5 लाख रुपये केमिकल लगाकर दिया। इसके बाद अधिकारियों को देने के लिए कहा। इस तरह सीबीआई ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!