छतीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस ने देहव्यापार के मामले में मरीन ड्राइव स्थित होटल शीतल में छापा मारकर 11 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका –छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने देहव्यापार के मामले में मरीन ड्राइव स्थित होटल शीतल में छापा मारकर 11 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में कोलकता, हरियाणा, उड़िसा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। सभी युवतियों को मोटी रकम का लालच में रायपुर बुलाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम और साईबर पुलिस की टीम को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल शीतल में देहव्यापार की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसएसपी संतोष सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अलग- अलग कमरों में 7 पुरूष और 9 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। जिसके बाद पुलिस इन सभी 16 लोगों को पकड़कर तेलीबांधा थाने लाई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि, युवतियों को दलाल ने मोटी रकम देने के नाम से रायपुर बुलाया था। होटल में युवतियों को रूकवाया गया था। ग्राहकों को वाट्सएप पर महिलाओं की फोटों भेज कर डील की जाती थी। पुलिस के छापे से पहले भी ग्राहक होटल पहुंचे हुये थे, जिन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं- 

1. दीपक वर्मा पिता जितेन्द्र वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी लोधीपारा मुरराभट्टी सोनकर किराना स्टोर के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

2. तामेश्वार दास मानिकपुरी पिता स्व. मोहर दास मानिकपुर उम्र 47 वर्ष निवासी दलदल सिवनी एकता चौक रावण मूर्ति के पास थाना पंडरी जिला रायपुर।

3. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 वर्ष निवासी माता मंदिर के सामने विकास नगर देवपुरी थाना न्यू राजेन्द्र जिला रायपुर।

4. प्रथम सिंघानिया पिता स्व. सुभाष सिंघानिया उम्र 31 वर्ष निवासी अविनाश आशियाना ब्लॉक एच मकान नंबर 219 थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

5. सत्यवान ताण्डी पिता वासुदेव ताण्डी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट बीरपारा थाना गोमु मुण्डा जिला बालांगीर उडिसा। हाल पता रिलैक्स होटल नहर पारा थाना गंज जिला रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!