छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

बैंक के सामने किया पिंडदान : मुंडन कराकर लोन के लिए एक महीने की मोहलत ना मिलने का जताया विरोध

 मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – जिला मुख्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग शिक्षक ने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के समीप पिंडदान कर विरोध जताया है.

दिव्यांग शिक्षक पवन दुबे ने बताया कि 24 सितंबर को उनके पिता का देहांत हो गया था. पिता के अंतिम संस्कार के बाद उन्हें कहीं आना-जाना मना था. इसी बीच शिक्षक ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए लिए गए लोन की मासिक किस्त की कटौती सितंबर माह में अगले महीने की जाए.

लेकिन बैंक के प्रबंधक ने दिव्यांग शिक्षक के पत्र को नजरअंदाज कर वेतन काट लिया. ऐसी स्थिति ने दिव्यांग शिक्षक के लिए अपने पिता का शेष कार्यक्रम संपन्न कराना मुश्किल हो गया. मानसिक और सामाजिक लाचारी के चलते शिक्षक पवन दुबे ने नाराज होकर बैंक के सामने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए मुंडन करवाया, और वहीं पिंडदान भी किया.

इस संबंध में जब बैंक के शाखा प्रबंधक से जानकारी लेनी चाही गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए उच्चाधिकारियों से बात करने की सलाह दी. सवाल यह है कि ग्राहक की परेशानियों को नजरअंदाज कर की गई अमानवीय कार्रवाई क्या जायज थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!