छतीसगढ़कोरबा

इलाज में लापरवाही से भड़के मरीज के स्वजन, छत्तीसगढ़ के न्यू कोरबा हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों की तोड़फोड़

इलाज में लापरवाही से भड़के मरीज के स्वजन, छत्तीसगढ़ के न्यू कोरबा हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों की तोड़फोड़

कोरबा न्यूज धमाका – मरजी के स्वजनों का अस्पताल प्रबंधन पर आरोप है कि डाक्टर ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी और इलाज के नाम पर उनसे पांच लाख ले लिए। मरीज की हालत में सुधार नहीं हो रहा।जिससे मरीज की हालत और गंभीर हो गई है।

29 अक्टूबर की शाम को मरीज की तबीयत बिगड़ने और शरीर में इंफेक्शन फैलने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने देते हुए उन्हें दूसरी जगह रेफर करने की बात कही। तब साजन नाराज हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। दोनों पक्षों ने घटना की शिकायत रामपुर सिविल लाइन थाना में की है।

मरीज को स्वजन ले गए अन्य अस्पताल

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में यह पहला मामला नहीं है। इस तरह से न्यू कोरबा हास्पिटल में कई ऐसे मामले हुए जिसमें डाक्टरों की लापरवाही से मरीजों की जान गई। मरीज के इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने के आरोप पहले भी लग चुके हैं। हॉस्पिटल प्रबंधन पर कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है। यही वजह है कि अस्पताल प्रबंधन का हौसला लगातार बुलंद हो रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!