छतीसगढ़रायगढ़

यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला यात्री की मौत, कई घायल

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से जशपुर जा रही एक यात्री बस आज सुबह करीब 8 बजे हादसे का शिकार हो गई। बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। वहीं हादसे में कई अन्य यात्री भी घायल हो गए हैं।

मौके पर पहुंची पूंजीपथरा थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, और यह दुर्घटना यात्रियों के लिए भयावह साबित हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!