छतीसगढ़मानपुर

घर की दीवार गिरने से 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत 

fallen wall

मानपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर में लगातार हो रहे भारी बारिश में राजकट्टा गांव में मकान की दीवार गिरने से 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना को लेकर लोगों ने बताया कि, सुबह झाड़ूराम सो के उठने के बाद घर के परछी में हाथ मुंह धो रहा था। तभी कच्चे मकान का दीवार उसके ऊपर भड़भड़ा के गिर गई। 

इस घटना में झाड़ू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे किसी तरह परिजनों और अन्य ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला गया और आनन- फानन में औंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती गया। जहां उसकी हालत ख़राब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया।

गांव में किया गया अंतिम संस्कार 

जहां पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। इधर हादसे को लेकर औधी पुलिस तथा राजस्व की टीम जांच में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!