बिलासपुर न्यूज़ धमाका – सरकंडा स्थित नूतन चौक के पास शो रूम के अंदर खड़े बैटरी वाहन में आग लग गई। शो रूम में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल जल रहे वाहन को बाहर फेंक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि नूतन चौक के पास ओला कंपनी के बैटरी वाहन का शो रूम है। शनिवार की शाम यहां पर एक ग्राहक अपने वाहन को सर्विसिंग के लिए लेकर आया था। सर्विसिंग के बाद कर्मचारी वाहन की बैटरी को चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान वाहन में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों जलते हुए वाहन को शाे रूम के बाहर फेंक दिया। इससे दूसरे वाहन आग की चपेट में आने से बच गए। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी से आग को काबू कर लिया। डीएसपी बघेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई थी। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल घटना की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता //
हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW
Read Next
छतीसगढ़
September 18, 2024
बैंक जा रहे इलेक्ट्रॉनिक शॉप के संचालक की दर्दनाक मौत
छतीसगढ़
September 17, 2024
बेटे की मौत का गम सहन नहीं कर पाई मां, फांसी लगाकर दी जान
छतीसगढ़
September 17, 2024
तारबाहर थाने में फेरबदल, गोपाल सतपथी को लाइन अटैच
September 18, 2024
शासकीय स्कूलों में मातृभाषा में पढ़ाई की शुरुआत में देरी, बच्चों की समझ पर असर
September 18, 2024
फिलिस्तीन झंडे को लेकर मचा बवाल, दोनों पक्ष हुए आमने-सामने पुलिस ने कराया मामला शांत,पांच लोग गिरफ्तार
September 18, 2024
बैंक जा रहे इलेक्ट्रॉनिक शॉप के संचालक की दर्दनाक मौत
September 18, 2024
न्यायधानी की सफाई व्यवस्था ठप, हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, जानिए क्या है वजह…
September 18, 2024
बिलासपुर जिले की तीन हजार से अधिक महिलाओं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार, चाबी मिलने पर जताई खुशी
September 18, 2024
एमपी से शराब लाकर जिले में खपाने वाले युवक को एसीसीयू और चकरभाठा पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार
September 17, 2024
बिलासपुर में में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर तारबहार इलाके में कुछ लोगों ने फिलिस्तीनी झंडा फहराया
September 17, 2024
कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अग्रिम जमानत लेकर थाना पहुंचे, ऐसे हुई गिरफ्तारी
September 17, 2024
बेटे की मौत का गम सहन नहीं कर पाई मां, फांसी लगाकर दी जान
September 17, 2024
तारबाहर थाने में फेरबदल, गोपाल सतपथी को लाइन अटैच
Related Articles
पति को मार डाला, पत्नी ने दी 4 लाख की सुपारी, फिर प्रेमी संग मिलकर उतार दिया मौत के घाट…
September 16, 2024
स्मार्ट सिटी परियोजना के तर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने मशीन लेकर निकलें निगम कमिश्नर
September 15, 2024
Check Also
Close