कोंडागांवछत्तीसगढ

जैतपुरी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांधी जयंती पर निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

हायर सेकेंडरी स्कूल जैतपुरी में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव।

कोंडागांव न्यूज़ गांधी जयंती के पावन अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर ग्राम वासियों को कोरोना संक्रमण काल में जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राजकुमार रामटेके ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर देश की आजादी में सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की । साथ ही लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उनके सादगी पूर्ण जीवन की मिसाल दी गई। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना बृजेश कुमार तिवारी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चों बताया और महात्मा गांधी के सिद्धांतों से परिचित कराया एवं उनके जीवन को एक खुली किताब बताया जिससे हर कोई प्रेंरणा ले सकता है। साथ ही गांधी पर अपना गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी महात्मा गांधी पर अपने विचार रखे । इस अवसर पर संस्था के शिक्षक राजेश नेताम ,सुखदेव मरकाम सहित बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!