छतीसगढ़पेंड्रा

ठेकेदार की लापरवाही…पानी से भरे गड्ढे में फंसी माजदा…बाल-बाल बचे ड्राइवर और हेल्पर

पेंड्रा न्यूज धमाका – बिलासपुर मार्ग पर सड़क निर्माण में ठेका कंपनी की लापरवाही एक दुर्घटना का कारण बनी। दुर्घटना में पोहे से लदी माजदा बीच सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढे में जा घुसी। गड्ढा खोदने के बाद कोई डायवर्शन संकेत या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण ड्राइवर सड़क पर सीधा जाने के बाद गड्ढे में फंस गया।

ड्राइवर का आरोप है कि ठेकेदार के लोग उसे कह रहे थे कि हादसे का कारण ब्रेक फेल बताए। हालांकि, दुर्घटना में ड्राइवर और हेल्पर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सड़क निर्माण कंपनी ने माजदा को गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास किया।

यह दुर्घटना पेंड्रा और बिलासपुर के बीच मुख्य मार्ग पर, जहां पुल और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। ड्राइवर के अनुसार, गड्ढे और पानी के कारण माजदा का वाहन फंस गया, जबकि बाद में मिट्टी और चेतावनी बोर्ड लगाकर स्थिति संभाली गई। यह घटना ठेकेदार की लापरवाही और सड़क निर्माण कार्य में उचित सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!