छतीसगढ़बीजापुर

नक्सली साजिश नाकाम : प्लांट कर रखा था 4 IED बम, जवानों ने किया डिफ्यूज

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सली साजिश को नाकाम किया है। नक्सलियों ने रोड पर 5-5 किलो के 3 IED बम प्लांट कर रखा था। वहीं थोड़ी दुरी पर नक्सलियों ने 10 किलो के IED के साथ जिंदा HE बम प्लांट कर रखा था। इस बार IED को प्रेशर स्विच सिस्टम द्वारा लगाया गया था। जिसे जवानों ने सुरक्षापूर्वक डिफ्यूज कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी की टीम गस्त पर निकली थी। जैसे ही वे गोरना- मनकेली रोड पर पहुंचे तो उन्हें अपने डिवाइस में IED बम होने की जानकारी मिली। जिसके बाद जवानों ने खोजबीन शुरू की तो उन्हें 5-5 किलो के 3 IED बम मिले। जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। वहीं थोड़ी दूरी पर नक्सलियों ने 10 किलो के IED के साथ जिंदा HE बम प्लांट कर रखा था और उसे भी जवानों ने डिफ्यूज कर दिया। 

पूर्व में जवानों ने किया था 5 किलो का IED डिफ्यूज 

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों DRG बीजापुर, COBRA, 202 और BDS की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5 किग्रा का 1 IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलो को निशाना बनाने के लिए IED लगाया था। जिसे सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से IED बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!