छतीसगढ़रायपुर

मुस्लिम युवक ने तीन बार तलाक कहकर अपनी पत्नी से दो दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया, पीड़ित पत्नी अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगा रही गुहार 

Victim woman

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायपुर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति मोहम्मद खान ने तीन बार तलाक कहकर पत्नी शबाना से दो दशक पुराना संबंध खत्म कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज की है। लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं अब पीड़ित महिला ने थानों के चक्कर लगाने के बाद अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। 

दरअसल यह पूरा मामला मठ पुरेना स्थित गोकुल नगर का है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची शबाना खान ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया है। लगभग 24 साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ शबाना की शादी नयापारा, फूल चौक निवासी मोहम्मद खान के साथ हुई थी। लेकिन दो दशक तक चली शादी को तीन तलाक कहकर एक ही झटके में खत्म कर दिया। 

पति ने गहने और मकान को बेचा 

पीड़ित महिला ने बताया की पत्नी के तौर पर पति की सेवा करने में कोई कमी नहीं की। 2021 में पति का एक्सीडेंट होने के कारण कमर, पैर और पिंडली की हड्डी टूट गई थी और वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनका खाने-पीने से लेकर समय पर दवाई देने अस्पताल ले जाने जैसे काम किया। यही नहीं पति ने पैसे की जरुरत पड़ने पर शादी में उपहार में घर से मिले 22 तोला सोना, 40 तोला चांदी बेच दिया। इसके बाद मायके जाकर और पैसे लाने के लिए कहा इस पर मना करने पर मारपीट और गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया। बाद में उसने मकान को भी बेच दिया।  

तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ा 

कुछ समय बाद शबाना को पता चला कि पति का किसी महिला से चक्कर चल रहा है। उसी समय उसने भाई, जीजा और मामा के साथ पति से मिलने गई। मुलाकात के दौरान पति भड़ककर गाली-गलौच करते हुए तीन बार तलाक बोलकर कहा कि अब तू निकल जा मेरे घर से, तू मेरी बीवी नहीं रही, तू मेरे लिए हराम हो गई है और दोबारा इस घर में आएगी तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा। 

अब तक नहीं हुई कार्रवाई 

शबाना ने बताया कि पति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने टिकरापारा थाना और महिला थाना में शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अब पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची हूं। महिला ने उम्मीद जताई कि पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाएगी। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!