छतीसगढ़बिलासपुर

सरगुजा व जशपुर से ज्यादा बिलासपुर में बरसे मेघ

सरगुजा व जशपुर से ज्यादा बिलासपुर में बरसे मेघ

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – इंद्रदेव इस साल भी बिलासपुर पर मेहरबान हैं। सावन व भादो में अच्छी बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है। मौसम विभाग का ताजा आंकड़ा बता रहा है कि सरगुजा, जशपुर व सक्ती से ज्यादा बिलासपुर में मेघ बरसे हैं। बारिश की दृष्टि से जीपीएम, जांजगीर, मुंगेली व कोरबा ही बिलासपुर से आगे हैं।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल के खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 21 सितंबर को बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने के बाद, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 सितंबर को बनने की संभावना है। ऐसी स्थिति में एक बार फिर सिस्टम सक्रिय होकर बरसात करा सकती है।

आज से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि

प्रदेश में 21 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ यह भी मान रहे हैं कि 25 से 27 सितंबर के बीच एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसके बाद खंड बारिश होगी।

विदाई के लिए स्थिति अनुकूल

मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा का कहना है कि, राजस्थान के कुछ भाग से दक्षिण पश्चिम मानसून के विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना बन रही है। प्रदेश में भी अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े में विदाई का अनुमान है। हालांकि इस बीच हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रह सकता है।

प्रमुख स्थानों में दर्ज बारिश

स्थान बारिश (मिमी)

  • बिलासपुर 943.5
  • सरगुजा 654.5
  • सक्ति 942.1
  • जशपुर 917.1
  • जीपीएम 1179.2
  • जांजगीर 1136.9
  • कोरबा 1310.2
  • कोरिया 1036
  • मुंगेली 1044.7
  • रायगढ़ 975.7

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!