छतीसगढ़Uncategorizedरायगढ़

नाबालिग की जेब में फटा मोबाइल : ओडिशा से रायगढ़ आया था झांकी देखने, तभी हो गया हादसा

File photo

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग के जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद 15 वर्षीय नाबालिक बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल नाबालिग की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ में दशहरे के बाद दुर्गा विसर्जन की झांकी के लिए बाजे वाली टीम ओडिशा से बुलवाई गई थी। आज सुबह उमाकांत का नाबालिग भांजा अपनी जेब में एमआई कंपनी का मोबाइल रखा हुआ था। अचानक मोबाइल से धुआं निकलने लगा फिर मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जिससे नाबालिग का पेंट जल गया और उसके हाथ की उंगली में भी चोट आई। मोबाइल ब्लास्ट के धुएं से नाबालिग बेहोश हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मामा ने दी मामले की जानकारी 

इस घटना को लेकर नाबालिग के मामा उमाकांत सोना ने कहा कि, वह ओडिशा से प्रोग्राम करने रायगढ़ आए हैं। उनके भांजे ने भी उन्हें घूमाने ले जाने के लिए कहा तो वे उसे घूमाने लेकर आए। आज सुबह भांजे का मोबाइल ऑटोमेटिक गर्म होकर उसकी जेब में फट गया। इसके धुएं से भांजा बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!