छतीसगढ़बलरामपुर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार : काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकराईं, हाईवा के ओवरटेक करने से हुआ हादसा

बलरामपुर न्यूज धमाका-   मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की चार गाड़ी आपस में टकरा गई। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र की है। बलरामपुर जिले के कुसमी में चल रहे फुटबाॅल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आज दोपहर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े जा रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच-343 पर राजपुर से 8 किमी पहले ग्राम चरगढ़ के पास मंत्री के काफिले की चार गाड़ी आपस में टकरा गई।

बताया जा रहा है कि काफिले के सामने चल रहे ट्र्क को ओवरटेक किया जा रहा था। इसी बीच ट्र्क के चालक ने लापरवाही बरती, जिस वजह से ट्रक से बचने के लिए काफिले में चल रही सबसे आगे की कार ने ब्रेक लगा दिया। इस दौरान पीछे चल रही मंत्री की गाड़ी सहित चार गाडियां आपस में टकरा गई।

हादसे में मंत्री राजवाड़े को मामूली चोट लगी। उन्हें तत्काल राजपुर अस्पताल लाया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के बाद चोट को मामूली बताया और मंत्री को जाने दिया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राथमिक जांच के बाद दूसरे वाहन से कुसमी के लिए रवाना हो गई। इस हादसे में वाहन सवार सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!