छतीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ जमीन से हटाया कब्जा

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के ग्राम सेजबहार में जिला प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ भूमि पर कब्जा हटाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई, जिसमें मौके पर बनी बाउंड्री वॉल, प्लिंथ और सड़क मार्ग को तोड़ा गया और अवैध निर्माण पूरी तरह हटाया गया।

यह संयुक्त कार्रवाई एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने की। प्रशासन का कहना है कि यह कदम अवैध भूमि विक्रय, बेजा कब्जे पर नियंत्रण और भू-उपयोग को नियमानुसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!