छतीसगढ़कोरबा

नाबालिग लड़की पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किया हमला, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कोरबा न्यूज धमाका – प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में नाबालिग लड़की पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से बुधवार की रात हमला कर दिया। आठ से 10 बार वार किए जाने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सीतामणी के चण्डिका गली निवासी 20 साल के एक युवक ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की(16 वर्ष) पर बुधवार की रात लगभग 7:30 बजे चाकू से गले, पीठ, पेट और छाती पर 8 से 10 बार ताबड़तोड़ वार कर दिया।

जिससे नाबालिग अधमरे हालात में पहुंच गई। इलाज के लिए पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित रानी धनराज कुंवर प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि घटना के चंद घंटो के भीतर ही पुलिस ने आरोपी युवक निलेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सम्मुखम दास की शिकायत में कहा गया है कि उनकी नाबालिग बेटी को उनके ही पड़ोसी निलेश दास ने चाकू से वार किया है। आरोपित को पकड़ लिया गया है। प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है।

नाबालिक लड़की के पिता सिटी कोतवाली में पहुंचे हुए थे। जिन्होंने निलेश द्वारा की गई हैवानियत की शिकायत पुलिस से की है। जिन्होंने बताया कि आरोपित युवक ने मेरी बेटी को चाकू से गंभीर चोट पहुंचाई है। मारने के बाद बेटी को घर के सामने फेंक दिया और कहा कि तेरी लड़की को मार दिया है। इसके बाद हमने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!