छतीसगढ़दुर्ग

स्पा सेंटर में देर रात पुलिस की छापेमारी, 10 महिलाएं और 3 पुरुष हिरासत में, अवैध गतिविधियों की आशंका

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई के सूर्या मॉल स्थित एक स्पा सेंटर में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान मौके से 10 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने वहां से कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के अनुसार, सूर्या मॉल स्थित इस स्पा सेंटर को लेकर लंबे समय से पुलिस को अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत पर पुलिस ने गुप्त रूप से जांच कर देर रात दबिश दी।

पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी

सभी हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई बनती है।

जिले में संचालित हो रहे दर्जनों स्पा सेंटर

बता दें कि दुर्ग जिले में कुल 40 से अधिक स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से सिर्फ सूर्या मॉल में ही 6 स्पा सेंटर हैं। इसके अलावा छावनी, भिलाई-तीन और वैशाली नगर क्षेत्रों में भी करीब एक दर्जन स्पा सेंटर मौजूद हैं। इनमें से कई सेंटरों को लेकर अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।

संदिग्ध गतिविधियों पर बढ़ी सख्ती

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर में बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अब नियमित निरीक्षण और छापेमारी की योजना तैयार की जा रही है। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!