छतीसगढ़बिलासपुर

आंगनबाड़ी में डीजे का सामान गिरने से मासूम की मौत, हाईकोर्ट ने कलेक्टर से तलब किया जवाब

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आंगनबाड़ी परिसर में रखे डीजे के लोहे के पाइप गिरने से तीन साल की मासूम मुस्कान महिलांगे की मौत हो गई। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से जवाब-तलब किया है।

हाईकोर्ट की सख्ती

  • चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताते हुए पूछा – “क्या आंगनबाड़ी में नाच-गाना होता है? किसकी अनुमति से डीजे का सामान वहां रखा गया था?”
  • अदालत ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
  • कलेक्टर से पूछा गया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिला या नहीं और अब तक प्रशासन ने क्या कदम उठाए।
  • कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 26 अगस्त तय की और तब तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

घटना की पूरी कहानी

  • तारीख: 14 अगस्त 2025, सुबह 11:15 बजे
  • स्थान: तालापारा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन स्कूल परिसर स्थित आंगनबाड़ी
  • मासूम बच्ची अपने साथियों के साथ खेल रही थी तभी डीजे में इस्तेमाल लोहे का भारी पाइप उसके सिर पर गिर गया।
  • इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

  • उसी दिन थाना सिविल लाइन में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
  • पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परीक्षण के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) एवं 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया।
  • आरोपी रोशन देवांगन को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
  • राज्य सरकार ने माना कि डीजे संचालक आंगनबाड़ी कर्मचारी का रिश्तेदार था और उसी का सामान वहां रखा गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!