छतीसगढ़नारायणपुर

हेड कांस्टेबल शहीद, जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…

नारायणपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नाराणपुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में हेड़ कांस्टेबल शहीद हो गये। अभी भी मुठभेड़ जारी है और हमारे जवान मौके पर मोर्चा संभाले हुये है। शहीद जवान का नाम बिरेंद्र कुमार सौरी था।

दरअसल, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 3 दिसम्बर को जिला नारायणपुर से डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र के पुलिस स्टेशन सोनपुर और कोहकामेटा सीमावर्ती क्षेत्र में रवाना हुई थी। आज दोपहर 1 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ते हुए DRG नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी गंभीर चोट के वजह से मौके पर ही शहीद हो गए। शहीद जवान बिरेंद्र कुमार सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद में भर्ती हुए थे और 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए क्रम से पूर्व प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।

नक्सल विरोधी गश्त एवं सर्च अभियान अभी भी जारी है। विस्तृत जानकारी नारायणपुर पुलिस द्वारा अभियान पूरा होने के बाद अलग से जारी की जायेगी।

शहीद जवान

नाम: बिरेंद्र कुमार सौरी

पता: नरहरपुर, कांकेर

भर्ती: 2010, आरक्षक

वर्तमान पद: प्रधान आरक्षक

उम्र: 36 साल

जन्म तिथि: 26/06/1988

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!