छतीसगढ़बिलासपुर

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज के नाम पर मांगी रिश्वत

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर एक डॉक्टर द्वारा मरीज से रिश्वत (Bribe) मांगने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. मामले की मरीज ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यह पूरा मामला सरकंडा स्थित शासकीय आयुर्वेद अस्पताल का है.

जानकारी के अनुसार, सरकंडा शासकीय आयुर्वेद अस्पताल के डॉक्टर बृजेश सिंह पर फिस्टुला के इलाज के लिए 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है और उनके घूस मांगने का वीडियो भी आया है. शिकायतकर्ता हितेश साहू ने बताया कि उन्होंने अपने भाई जयंत कुमार साहू को फिस्टुला के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान, उन्हें महंगी दवाइयां और ऑपरेशन के सामान खरीदने के लिए मजबूर किया गया. जब इलाज सफल हुआ तो डिचार्ज करते समय डॉक्टर बृजेश सिंह और उनके सहयोगी ने रिश्वत मांगी.

घूस मांगने के वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है की कितने ठसन से डॉक्टर और उनके सहयोगी मरीज के परिवार से पैसों की मांग करते हुए दिख रहे हैं. डॉक्टर के घूस मांगने की शिकायत मरीज के भाई ने अस्पताल प्रबंधन से की है लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!