दुर्गछत्तीसगढ

लग्जरी गाडियां और रहन-सहन ठाठ-बाट वाले निकले बकरी चोर

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// जिले के अंडा थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में भेड़-बकरी चोरी के करने वाले गिरोह का सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल छेत्र में लगातार भेड़-बकरियों के चोरी होने की शिकायत आ रही थी इसी बीच निकुम में 13 नग भेड़ व 1 नग बकरी चोरी होने की शिकायत आई जिसके बाद निकुम आने-जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

घटना के दिन आने जाने वाले के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप भवन के पास की झोपड़ पट्टी में दबिश दी गई। यहां से पुलिस की टीम ने आरोपी अरुण कुमार और भगवान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशानदेही पर तीसरे आरोपी मोहम्मद इशाक को भिलाई 03 से गिरफ्तार किया गया। वहीं, आरोपियों के कब्जे से 14 नग भेड़ बकरी को बरामद भी किया गया।

इसके अलावा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन क्रमांक CG07 BD 9580 स्कार्पियो को जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार वाले भी भेड़ बकरी चोरी करते हैं। आरोपियों के पास 4-5 लग्जरी गाड़ी है, जिसमें घूम घूमकर चोरी करते हैं। पुलिस ने भिलाई के रहने वाले तीन चोरों के पास से करीब 8 लाख की लग्जरी कार और 14 नग भेड़ बकरी बरामद किया है।

लग्जरी गाड़ी में होने की वजह से किसी को शक नहीं होता था। वे पहले गांवों में भेड़ बकरी पालने वालों पर नजर रखते थे, उसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!