छतीसगढ़भिलाई

भिलाई में प्रेमिका ने की आत्महत्या… बॉयफ्रेंड के घरवालों ने शादी से किया मना, फांसी लगाकर दी जान

भिलाई न्यूज धमाका – नाबालिग के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मृतका के घरवालों ने मोहन नगर थाने का घेराव कर दिया l दरअसल, रायपुर नाका निवासी नाबालिग का यहां के एक नाबालिग किशोर से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी घर वालों को लग गई थी।

लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी की बात की, लेकिन लड़के के घरवालों ने साफ मना कर दिया। उसके बाद से लड़की गुमशुम सी रहने लगी थी। सोमवार को उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी व नाबालिग किशोर के बीच प्रेम संबंध था l 27 अप्रैल को नाबालिग को लड़का अपने साथ लेकर गया था। रात को वापस छोड़ दिया। लड़की के घरवालों ने इसके लिए नाबालिग को डांट लगाई।

परिवार वालों को पता चला कि दोनों में प्रेम संबंध है। लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। लड़के के घरवालों से बात की गई। उन्होंने कहा कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाए।

लड़के वालों के मना करने पर की आत्महत्या

  • लड़की वालों की शादी की बात को लड़के वालों ने नहीं माना। शादी से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद लड़की के घरवालों ने बेटी पर लड़के से खतरे का अंदेशा जताया। थाने में आवेदन भी दिया। घरवालों व आसपास के लोगों को लड़की के प्रेम संबंध की जानकारी लग गई l इसे लेकर नाबालिग काफी गुमशुम रहने लगी। वह डिप्रेशन में आ गई थी।
  • लड़की पांच मई को घर में अकेली थी। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l घटना के बाद मंगलवार को परिजनों के साथ आसपास के लोग मोहन नगर थाना पहुंचे। लड़की की आत्महत्या के लिए लड़के को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों की मांग है कि लड़के को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!