छतीसगढ़लोरमी

छत्तीसगढ़ में लोमड़ी का आतंक, खुड़िया इलाके में 8 से अधिक लोगों को किया घायल…

 लोरमी न्यूज़ धमाका – दूरस्थ क्षेत्र दरवाजा, खुड़िया में दो दिनों के भीतर आठ लोगों को लोमड़ी ने काटा। घटना के बाद से आसपास गांव में लोग डरे हुए हैं। वहीं घायलों को पचास बिस्तर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार एवं रैबिज इंजेक्शन लगाने के बाद बाद ग्रामीणों को घर भेज दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मुनादी कराकर जंगल के भीतर जाने से मना कर रहे हैं।

लोरमी के दूरस्थ गांव खुड़िया, कारीडोंगरी और दरवाजा में खेत में काम करने गए ग्रामीणों पर तीन चार की संख्या में लोमड़ी दो दिन से हमला कर रहे हैं अब तक आठ लोगों को घायल कर चुके हैं। घायलों को लोरमी के पचास बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें रैबिज इंजेक्शन लगया गया। घायलों ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे तभी उन पर लोमड़ियों ने हमला क दिया। उन्हें मदद की गुहार लगाई तो स्वजन पहुंचे। काटने के बाद वे जंगल में चले गए। इसके बाद उनके स्वजन उन्हें उपचार के लिए पचास बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें इंजेक्शन लगाया गया है। घटना की जानकारी वन विभाग कै अधिकारी कर्मचारियों को दे दी गई है।

पांच हाथी से पूर्व से कृषक थे परेशान

लोरमी के जंगल में कंचनपुर एवं परसावारा के पास पांच हाथी खेतों में लगे फसल को नुकसान पहुंच रहे हैं इसके बाद पास ही ही के गांव में नई समस्या पैदा हो गई है। खुड़िया क्षेत्र में लोमड़ी के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। अब तक आठ से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं।

खुड़िया रेंजर ने कहा गांव में मुनादी कर लोगों से सतर्क की अपील

इस संबंध में खुड़िया रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने घायलों की पुष्टि करते हुए कहा कि गांव में मुनादी कराकर लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!