बिलासपुरछत्तीसगढ

बिटकुला बीट में तेंदुए का शिकार करते पांच शिकारी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के सोंठी सर्किल के बिटकुला बीट में तेंदुआ का शिकार करने वाले पांच आरोपितों को वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। इसके साथ ही आरोपितों के कब्जे से एक नाखून व दो दांत के अलावा तीर कमान व टंगिया भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में दो अदराली, एक कोरबा और दो निरतू के रहने वाले हैं।

ALSO READ : कोंडागांव : ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर , 2 युवकों की मौत

आरोपियों को बिलासपुर स्थित वन मंडल कार्यालय लाया जा रहा है। यहां लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी और यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर वन्य प्राणियों के अंगों का उपयोग किस काम के लिए करते थे। अभी जो सूचना है वह यह है कि इसे बेचते थे। पर पूरी पुष्टि बयान के बाद भी सामने आएगी। मालूम हो इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इस दौरान पुलिस की मदद भी ली गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!