छतीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर में गोलीबारी : बाइक सवार बदमाशों ने किसान को मारी दो गोली, हालत गंभीर  

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक ग्रामीण को गोली मार दी गई है। जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं आरोपी फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, परेवा निवासी वासुदेव यादव अपने टमाटर के खेत से जब वापस लौट रहे थे, तभी इनका रास्ता रोक कर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आये। पहले तो उन्होंने कुछ बातचीत की और फिर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दो गोलियां किसान वासुदेव यादव के हाथ और पेट के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो चुके हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। 

बीएमओ बोले- ग्रामीण की हालत गंभीर 

इस पूरे मामले को लेकर बीएमओ ने बताया कि, जिस ग्रामीण को गोली लगी है उनकी स्थिति गंभीर है, दो गोलियां शरीर से आरपार हो गई है। फ़िलहाल उनका इलाज जारी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!