यमुनानगर

कबाड़ के गोदाम में आग लगने से तीन बच्चों समेत पिता की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

यमुनानगर न्यूज़ धमाका ///सिटी सेंटर पार्क के पास कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लगने से उपर की मंजिल पर बने किराये के कमरों में रह रहें एक परिवार के 3 बच्चो सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। बुधवार देर रात 2 बजे के करीब कबाड के गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कई घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया। कबाड़ गोदाम के ऊपर बने कमरों में रह रहे श्रमिकों के परिवार आग की लपटों में घिर गए। कुछ ही पल में एक परिवार इसकी चपेट में आ गया।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बाहर आ गए। इसकी सूचना दमकल को देने के साथ-साथ बचाव का प्रयास किया गया। कुछ परिवारों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन एक परिवार से 37 वर्षीय नियामुद्​दीन, 12 वर्षीय बेटी फिजा, बेटा आठ वर्षीय चांद, तीन वर्षीय रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी 25 वर्षीय नसीमा बुरी तरह से झुलस गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अन्य क्वार्टरों में रह रहे लोगों को दीवार तोड़कर व छतों के रास्ते निकाला। फिलहाल आग बुझाने में दमकल विभाग की गाड़ियां लगी है।

गोदाम के ऊपर बने लेबर क्‍वार्टर दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।

कबाड़ी का गोदाम में भारी मात्रा में टायर व प्लास्टिक का सामान था। इस कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटों से छज्जे के गिर जाने से चार लोगों के साथ एक गाय भी आग की चपेट में आ गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!