छतीसगढ़जांजगीर

पानी टैंकर की चपेट में आकर दिव्यांग की मौत, सवा लाख मुआवजा , सड़क निर्माण में पानी आपूर्ति कर रहा था टैंकर

जांजगीर चांपा न्यूज धमाका – बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकलतरा चौक में रहने वाले संतोष यादव पिता झाड़ू राम यादव उम्र 47 वर्ष की मौत पानी टैंकर के नीचे आकर हो गई है। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बस स्टैंड में तीन घंटे तक आंदोलन पर बैठे थे और शव उठाने नहीं दे रहे थे । बहुत समझाने के बाद सवा लाख रुपए के मुआवजे पर परिजनों ने आंदोलन समाप्त किया ।

बताया जा रहा है कि दिव्यांग मृतक संतोष यादव रोज की तरह घूमने निकला था । जब वह बस स्टैंड के पास वाली गली में गया तो सामने से आ रही पानी आपूर्ति करने वाले टैंकर ने उसे धक्का दे दिया और उसे कुचल दिया । संतोष यादव का तुरंत देहांत हो गया। परिजनों को जब यह पता तो उन्होंने तुरंत मौके पर आये । बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव भी सदल पहुंचे साथ ही नायब तहसीलदार भागीरथी कश्यप भी मौके पर पहुंचे ।

इसके साथ ही एसडीओ प्रदीप सोरी भी मौके पर तुरंत पहुंचे । नगरीय निकाय चुनाव होने की वजह से वैसे भी एसडीओपी प्रदीप सोरी पुलिस गश्त पर थे । सूचना मिलने पर तुरंत यहां पहुंचे जहां परिजन पांच लाख मुआवजा की मांग पर अड़े थे तीन घंटे तक आंदोलन पर बैठने के बाद परिजनों ने आंदोलन समाप्त किया । चुनाव में वैसे भी व्यस्त और परेशान पुलिस परिजनों के आंदोलन के कारण परेशान थी । चुनाव होने की वजह से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है ।

सड़क निर्माण में पानी आपूर्ति कर रहा था टैंकर , अभिषेक अग्रवाल द्वारा बनाई जा रही सड़क

जिस टैंकर से दिव्यांग संतोष यादव की मौत हुई है वो सड़क निर्माण में पानी की आपूर्ति कर रहा था और इस सड़क निर्माण के ठेकेदार जय सिंह अग्रवाल पूर्व राजस्व मंत्री कांग्रेस शासन बताये जा रहे हैं । 2021-22 में शुरू हुई यह सड़क अब तक पूरी नहीं बनीं है । नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर इसका निर्माण फिर शुरू किया गया है जिसमें जल्दबाजी की जा रही है जिसका परिणाम आज एक दिव्यांग की मौत हुई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!