छतीसगढ़बिलासपुर

बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं, हत्यारे को मिले फांसी

बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं, हत्यारे को मिले फांसी

बिलासपुर न्यूज धमाका – बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं है। बेखौफ अपराधी ने घर में घुसकर प्रियंका की हत्या कर दी। हत्यारे को सात दिन के भीतर फांसी पर लटका देना चाहिए। ये बातें चिंगराजपारा कुंदरु बाड़ी में रहने वाली महिलाओं ने कही। महिलाएं शनिवार की दोपहर बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट जाने के लिए निकली थी। उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह थी पूरी घटना

सरकंडा क्षेत्र के कुंदरु बाड़ी में रहने वाली प्रियंका देवांगन उर्फ प्राची शुक्रवार की सुबह घर पर ही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला सागर साहू उससे मिलने के लिए गया। दोनों के बीच एक महीने से बातचीत बंद थी। इसी बात को लेकर नाराज युवक ने चाकू से गोदकर प्रियंका की हत्या कर दी। स्वजन जब घर पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इधर मोहल्लेवालों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। वहीं युवती की हत्या से नाराज मोहल्ले वालों ने शनिवार की सुबह मोर्चा खोल दिया।

मेरी बेटी के हत्यारे को फांसी दो: ज्योति

शुक्रवार की शाम प्रियंका का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद शनिवार की सुबह मोहल्ले वालों के साथ प्रियंका की मां ज्योति देवांगन और अन्य लोग कलेक्टोरेट जाने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान प्रियंका की मां ज्योति ने कहा कि उसकी बेटी घर पर भी सुरक्षित नहीं रह सकी। बेखौफ हत्यारे ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस प्रशासन ऐसे हत्यारे को तत्काल फांसी पर लटका दे। उन्होंने सात दिनों के भीतर फांसी की मांग की।

दादा ने कहा 10 मिनट के भीतर कर दी हत्या

प्रियंका के दादा प्रेमलाल ने बताया कि वे अपने नाती तरुण के साथ अस्पताल से घर आए। जब वे घर पहुंचे तो प्रियंका खून से लथपथ बेड पर पड़ी थी। बेड पर ही सागर भी बैठा था। उन्हें देखते ही सागर भागने लगा। हत्यारे ने उनकी पोती को 10 मिनट के भीतर ही बेरहमी से मार दिया। उन्होंने कहा कि हत्यारे को पुलिस प्रशासन फांसी की सजा दिलाए।

मोहल्ले की महिलाओं में दहशत

मोहल्ले की महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से हत्यारे ने घटना को अंजाम दिया है, उससे वे बेटियों को घर पर छोड़कर काम पर जाने से डर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले के ज्यादातर लोग कामकाजी हैं। घर पर बच्चों को छोड़कर काम पर जाते हैं। शुक्रवार को हुई घटना के बाद से माहेल्ले के बच्चे भी डरे हुए हैं। खासकर बेटियों की सुरक्षा की चिंता है। उन्होंने कहा कि हत्यारे को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने पर अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। उन्होंने सात दिन के भीतर हत्यारे को फांसी देने की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!