छतीसगढ़रायपुर

IAS अफसर के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया फेक वाट्सएप, कलेक्टरों को भेजे कई मैसेज

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आईएएस रीना बाबा साहब कंगाले का फेक वाट्सएप तैयार कर छत्‍तीसगढ़ के कई कलेक्टरों को साइबर ठगों ने मैसेज भेजे हैं। इसी तरह का मैसेज सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के नाम से भी भेजा गया है। इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है।

प्रदेश के कई आईएएस और आईपीएस अफसरों की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेंजर में मैसेज भेजकर रुपयों की मांग और ठगी की कोशिश के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई अफसरों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी।

अब साइबर ठगों ने इससे एक कदम आगे बढ़कर वाट्सएप क्लोन तैयार करने और डीपी लगाकर फेक वाट्सएप नंबर से मैसेज करने जैसे ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आज प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले का फोटो लगाकर फेक वाट्सएप नंबर से प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों को मैसेज भेजे गए। हालांकि जिस नंबर से मैसेज आए, उसमें सिर्फ रीना बाबासाहेब कंगाले का डीपी में फोटो लगा था। यह उनका अधिकृत नंबर नहीं था।

साथ ही जिस सीरीज से नंबर की शुरुआत हुई थी, वह छत्तीसगढ़ में चलता नहीं है, इसलिए अधिकारी सतर्क हो गए थे। सात से आठ जिलों के कलेक्टरों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब को फोन कर इसकी सूचना दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कलेक्टरों को सतर्क रहने समझाया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!